:4:::: महिलाएं खुद की शक्ति को पहचाने : बलराम

Updated:
विज्ञापन

टोटो में महिला मंडल का महाधिवेशन हुआ25 गुम 4 में रैली में शामिल महिलाएं.प्रतिनिधि, गुमलाप्रस्तावित टोटो प्रखंड में महिला विकास मंडल का वार्षिक महाधिवेशन हुआ. इसमें 601 महिला मंडल की दस हजार से अधिक सदस्य भाग लिये. महिलाओं ने वर्ष 2014 में किये गये कार्यों की जानकारी दी. वहीं नये वर्ष की कार्ययोजना के बारे […]

विज्ञापन

टोटो में महिला मंडल का महाधिवेशन हुआ25 गुम 4 में रैली में शामिल महिलाएं.प्रतिनिधि, गुमलाप्रस्तावित टोटो प्रखंड में महिला विकास मंडल का वार्षिक महाधिवेशन हुआ. इसमें 601 महिला मंडल की दस हजार से अधिक सदस्य भाग लिये. महिलाओं ने वर्ष 2014 में किये गये कार्यों की जानकारी दी. वहीं नये वर्ष की कार्ययोजना के बारे में बताया. महिलाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के सलाहकार बलराम ने कहा कि निश्चित रूप से आज के दौर में महिलाएं मजबूत हुई हैं. उनमें जागरूकता आयी है. लेकिन कुछ क्षेत्रों में आज भी महिलाएं पिछड़ी हैं. विकास के लिए तरस रही हैं. कहा कि महिलाओं को खुद की शक्ति को पहचानने की जरूरत है. आगे बढ़ने का अवसर खुद ब खुद निकलेगा. एलडीएम जीतेंद्र कुमार ने कहा कि समय के अनुसार चले और प्रगति करें. आप जितना काम करेंगी, उसका लाभ उतना मिलेगा. आर्थिक विकास के लिए आप तैयार रहें. बैंक द्वारा आपको ही प्रकार की सुविधा व लोन दिया जायेगा. महिला विकास मंडल की सचिव पुष्पा कुजूर ने प्रगति पत्र पढ़ कर सुनाया. कहा कि 389 महिला मंडलों को 58 लाख 35 हजार रुपये चक्रीय निधि व एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये सामुदायिक निवेश निधि की राशि महिला समूहों को महिला विकास मंडल गुमला द्वारा उपलब्ध कराया गया है. सभी को बैंक क्रेडिट लिंकेज से जोड़ा गया है. मौके पर जेएसएलपीएस के सुशील कुमार दास, प्रदान गुमला के कॉर्डिनेटर सुभोकांत नायक, प्रोफेशनल राहुल पाठक, नरूचरण सिंह सुतार, पालकोट के कॉर्डिनेटर प्रकाश कुमार, प्रोफेशनल दुर्गेश कुमार, प्राची गुप्ता, अध्यक्ष गौरी देवी, कोषाध्यक्ष मनी देवी, बीएलएफसी कुणाल प्रसाद, लेखापाल बसंत कुमार सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola