कार्डिनल के बड़े भाई का निधन
झरगांव में मिस्सा पूजा हुआ, कार्डिनल ने पूजा करायी चैनपुर : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के बड़े भाई गाब्रियल टोप्पो (85 वर्ष) का सोमवार की शाम को निधन हो गया. वे वृद्ध थे और काफी दिनों से बेड पर थे. उनके निधन पर झरगांव स्थित पैतृक गांव में काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी पहुंचे. कार्डिनल […]
झरगांव में मिस्सा पूजा हुआ, कार्डिनल ने पूजा करायी
चैनपुर : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के बड़े भाई गाब्रियल टोप्पो (85 वर्ष) का सोमवार की शाम को निधन हो गया. वे वृद्ध थे और काफी दिनों से बेड पर थे. उनके निधन पर झरगांव स्थित पैतृक गांव में काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी पहुंचे. कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो व मृतक के बेटा फादर मक्सियुस के नेतृत्व में मिस्सा पूजा हुआ. मिस्सा पूजा के बाद झरगांव के कब्रगाह में दफन क्रिया किया गया. मौके पर कार्डिनल ने कहा कि मृत्यु के बाद भी जीवन है.
बड़े भाई की मौत बाद में एक जीवन होगा. हम परमेश्वर के आज्ञा पर हैं. हम उनके बताये मार्ग पर चलें. इससे पहले दफन क्रिया में सभी लोग भाग लिये और अंतिम विदाई दी. मृतक अपने पीछे आठ बेटा व दो बेटी छोड़ गये. मौके पर रांची के सहायक बिशप तेलोश्वर बिलुंग, फादर सुजीत, फादर जेबियर एक्का, फादर अजीत एक्का, फादर बेंजामिन आइंद, फादर शैलेंद्र टोप्पो, फादर भिसेंट मिंज, फादर सुशील होरो, फादर राजेश टोप्पो, फादर किशोर बाड़ा सहित उर्सुलाइन व संत अन्ना धर्मसमाज की धर्म बहनें मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










