सरहुल समिति ने किया आभार प्रकट
गुमला. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता दीपनारायण उरांव ने की. बैठक में समिति के पदधारियों ने सरहुल सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि जुलूस में एक सौ एक खोड़हा ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन किया. उन्हंे समिति की ओर से एक-एक झंडा […]
गुमला. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता दीपनारायण उरांव ने की. बैठक में समिति के पदधारियों ने सरहुल सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. कहा कि जुलूस में एक सौ एक खोड़हा ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन किया. उन्हंे समिति की ओर से एक-एक झंडा दिया गया. जुलूस में भाग लेनेवाले खोड़हा नृत्य मंडली के अच्छे प्रदर्शन के लिए निर्णायक मंडली द्वारा प्रथम पुरस्कार बड़ा पसंगा, द्वितीय नेतरहाट रोड नगड़ी ढ़लान घाघरा व तृतीय पुरस्कार सरहुल नगर वार्ड नंबर 14 को देने की घोषणा की. बैठक में सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने पर आभार प्रकट किया गया. बैठक में पूजा महोत्सव व सांस्कृतिक जुलूस में आये सभी खोड़हा दल, डीसी, एसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य माननीयों, पेयजल, शरबत, व स्वागत करने वाले सभी सामाजिक संस्था, संगठन व पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










