मनरेगा में महिलाएं बनेंगी मेठ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महिला विकास मंडल रायडीह का पांचवां महाधिवेशन रायडीह : महिला विकास मंडल रायडीह का पांचवां महाधिवेशन गुरुवार को हाई स्कूल मैदान में हुआ. इसमें 51 राजस्व गांव के 516 महिला मंडल की सात हजार से भी अधिक महिलाएं भाग लिये. वर्ष 2007 से अबतक किये गये कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. आगामी वर्ष में […]
विज्ञापन
महिला विकास मंडल रायडीह का पांचवां महाधिवेशन
रायडीह : महिला विकास मंडल रायडीह का पांचवां महाधिवेशन गुरुवार को हाई स्कूल मैदान में हुआ. इसमें 51 राजस्व गांव के 516 महिला मंडल की सात हजार से भी अधिक महिलाएं भाग लिये. वर्ष 2007 से अबतक किये गये कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया.
आगामी वर्ष में क्या-क्या काम होना है, इसके बारे में भी बताया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त गौरी शंकर मिंज ने कहा कि अब मनरेगा के कामों में गांव की महिलाओं को मेठ बनाया जायेगा. जिससे योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा सके. इंदिरा आवास योजना भी महिलाओं के नाम से स्वीकृत होगा. जिससे नारियों को प्रताड़ना का शिकार न होना पड़े.
उन्होंने कहा कि नारी जगत जननी है. नारी के कारण ही सृष्टि है. नारी को मान सम्मान देना हर इंसान का कर्तव्य है. आज जिस प्रकार महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. यह विकास के लिए अच्छी खबर है.
महिलाओं की प्रगति के लिए उनको सलाम है. उन्होंने कहा कि महिलाएं जरूर आत्मनिर्भर हो रही हैं. लेकिन आज भी गांवों में अंधविश्वास है, उसे खत्म करें.
नशा से दूर रहें. हड़िया व दारू की बिक्री पर रोक लगे. बच्चों को स्कूल भेजें. जिससे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर ऊंचाई को छू सके. मौके पर कार्यक्रम स्थल पर गांव के विकास का मॉडल प्रस्तुत किया गया. महिलाओं से उक्त मॉडल के आधार पर गांव का विकास करने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










