आवास के लाभुकों का सत्यापन शुरू हुआ

Updated:
विज्ञापन

गुमला : नगर पंचायत के मलिन बस्ती आवास योजना (आइएसडीपी) के लाभुकों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक विजय कुमार गोप व नगर पंचायत के प्रभारी सहायक कपिल देव उरांव लाभुकों के यहां डोर टू डोर विजिट कर सत्यापन का काम कर रहे हैं. इस दौरान संबंधित वार्ड के वार्ड […]

विज्ञापन
गुमला : नगर पंचायत के मलिन बस्ती आवास योजना (आइएसडीपी) के लाभुकों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक विजय कुमार गोप व नगर पंचायत के प्रभारी सहायक कपिल देव उरांव लाभुकों के यहां डोर टू डोर विजिट कर सत्यापन का काम कर रहे हैं. इस दौरान संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी सत्यापन में सहायता कर रहे हैं. गुरुवार को पदाधिकारियों ने वार्ड पार्षद जेराल्ड संजय बाड़ा की उपस्थिति में वार्ड नंबर 10 के लाभुकों का सत्यापन किया.
श्री गोप ने बताया कि गुमला नगर पंचायत में योजना के तहत कुल 341 लाभुक हैं. लाभुकों के जमीन के कागजात, मकान की स्थिति, माली हालत आदि के बारे में रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. यहां बता दें कि सत्यापन में देरी होने से पैसा लैप्स होने का डर है. इस समाचार को प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया. इसके बाद अधिकारी हरकत में आये और सत्यापन का काम शुरू किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola