बसिया : सड़क की जांच करने गये जेइ को पीटा

Updated:
विज्ञापन

गुमला : बसिया प्रखंड में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने गये आरइओ के कनीय अभियंता (जेइ) प्रदीप उरांव के साथ मारपीट की गयी. चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने कॉलर पकड़ कर जंगल में ले गये. पीटा और जान मारने की धमकी दी. हवाई फायरिंग भी की. जेइ ने इसकी लिखित शिकायत विभाग […]

विज्ञापन
गुमला : बसिया प्रखंड में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने गये आरइओ के कनीय अभियंता (जेइ) प्रदीप उरांव के साथ मारपीट की गयी. चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने कॉलर पकड़ कर जंगल में ले गये. पीटा और जान मारने की धमकी दी. हवाई फायरिंग भी की. जेइ ने इसकी लिखित शिकायत विभाग के कार्यपालक अभियंता से की है. डीसी गौरी शंकर मिंज से भी शिकायत की गयी है. घटना को लेकर चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
अगले आदेश तक के लिए सड़क का काम बंद करा दिया गया है. इंजीनियर को सुरक्षा देने की मांग की गयी है.जानकारी के अनुसार, बसिया प्रखंड के बटालोया हाइ स्कूल से सिसकारी तक राज्य संपोषित योजना के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. तीन फरवरी को इंजीनियर प्रदीप उरांव सड़क की जांच करने पहुंचे थे. गुणवत्ता सुधारने को कहा, तो रांची के चौधरी कंस्ट्रक्शन के लोगों ने उनसे मारपीट की. इस बीच कंस्ट्रक्शन के मालिक कुलदीप चौधरी से इस संबंध में उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.
कोट
जेइ के साथ घटना घटी है. लिखित शिकायत आयी है. ठेकेदार का जवाब अब तक नहीं मिला है. सड़क का काम बंद करा दिया गया है.
इमानुवल तिग्गा, इइ, आरइओ, गुमला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola