कृषक की पत्थर से कूच कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना के बहागाड़ा निवासी बिरे उरांव (35) की अपराधियों ने मंगलवार की रात को पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. उसका शव बुधवार की सुबह को करमटोली ठुरकाटाड़ के समीप फेंका हुआ मिला. शव अर्धनग्न अवस्था में था. चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया […]

विज्ञापन
बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना के बहागाड़ा निवासी बिरे उरांव (35) की अपराधियों ने मंगलवार की रात को पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. उसका शव बुधवार की सुबह को करमटोली ठुरकाटाड़ के समीप फेंका हुआ मिला. शव अर्धनग्न अवस्था में था. चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था.
पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार बिरे मंगलवार को अपनी पत्नी जीरा देवी के साथ बिशुनपुर बाजार आया था. देर शाम होने लगी तो जीरा अपने पति को बाजार में ही छोड़ कर घर चली गयी. सुबह को उसका शव मिला. जीरा देवी ने बताया कि उसके पति बिरे गांव के ही कंचन मुंडा के साथ बाजार में घूम-घूम कर दारू पी रहा था. इसलिए वह घर चली गयी. जब देर शाम को कंचन घर लौटा तो उसने बिरे के बारे में पूछताछ की तो कंचन ने बताया कि वह अधिक शराब पिये हुए था.
इसलिए बिरे कहां रुका उसे पता नहीं है. जीरा को शक है कि आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गयी है. पुलिस के प्रथम अनुसंधान में पता चला है कि बिरे अधिक दारू पीया था. किसी से कहा-सुनी हुई होगी. इसी में उसकी हत्या कर दी. पुलिस बिरे के दोस्त कंचन से पूछताछ कर रही है. बिरे पेशे से कृषक था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola