नाबालिग को दिल्ली में बेचा, प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा : ईचा गांव निवासी पुनीत उरांव ने घाघरा थाने में अपनी बहन को दलालों द्वारा दिल्ली में बेचने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने नाथपुर घाघरा की मुनी देवी व सिमडेगा की चिंकी नायक पर अपनी बहन सुकरमुनी कुमारी (17) को दिल्ली में बेचने का आरोप लगाया है. आठ वर्ष हो गये, सुकरमनी का […]
विज्ञापन
घाघरा : ईचा गांव निवासी पुनीत उरांव ने घाघरा थाने में अपनी बहन को दलालों द्वारा दिल्ली में बेचने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने नाथपुर घाघरा की मुनी देवी व सिमडेगा की चिंकी नायक पर अपनी बहन सुकरमुनी कुमारी (17) को दिल्ली में बेचने का आरोप लगाया है.
आठ वर्ष हो गये, सुकरमनी का पता नहीं चल रहा है. पुनीत अपनी बहन को वापस लाने के लिए दलाल व उसके परिजनों से गुहार लगा चुका है. लेकिन अभी तक सुकरमनी गायब है. पुनीत ने कहा है कि वर्ष 2007 में दलाल मुनी देवी उसके गांव आयी थी. इसके बाद उसकी बहन को ठग कर लोहरदगा ले गयी. जहां सिमडेगा की चिंकी पहुंची. दोनों मिल कर सुकरमुनी को दिल्ली ले गये और उसे वहां बेच दिया. चिंकी के पति से पुनीत ने सुकरमुनी को लाने के लिए कहा था. लाने का आश्वासन दिया पर नहीं लाया. इधर अहतू थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दलालों को पकड़ने व दिल्ली में सुकरमुनी को कहां बेचा गया है, इसका पता करने में जुट गयी है.
बेटी को दिल्ली में बेचने की प्राथमिकी दर्ज
सदर थाना के अंबवा गांव निवासी फुलो देवी ने अहतू थाने में अपनी बेटी को दलालों द्वारा दिल्ली में ले जाकर बेचने का प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उसने धोधरा खोरा गांव के ठुनू उरांव उर्फ छट्टू को आरोपी बनायी है. फुलो ने कहा है कि ठुनू ने ठग-फुसला कर उसकी बेटी को दिल्ली ले गयी और बेच दी. जब वह लाने के लिए कही तो उलटा जवाब देती है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दलाल को पकड़ने में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार दलाल को पकड़ने के बाद ही फुलो देवी की बेटी का पता चल पायेगा. दिल्ली में कहां लड़की है. इसका पता करने के बाद उसे मुक्त करा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










