इलाहाबाद बैंक से जनवरी से नहीं मिल रहा पेंशन
भरनो. पेंशनर समाज भरनो की बैठक बुधवार को स्थानीय पेंशनर भवन में सुबरदानी खेस की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि इलाहाबाद बैंक से गत जनवरी माह से पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल रहा है. जिस कारण पेंशनधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पर रोष प्रकट किया गया. साथ […]
भरनो. पेंशनर समाज भरनो की बैठक बुधवार को स्थानीय पेंशनर भवन में सुबरदानी खेस की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि इलाहाबाद बैंक से गत जनवरी माह से पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल रहा है. जिस कारण पेंशनधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पर रोष प्रकट किया गया. साथ ही इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक से मुलाकात कर पेंशन राशि का भुगतान नियमित रूप से कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया. साथ ही महिला पेंशनधारियों को नियमित रूप से बैठक में शामिल होने की अपील की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष बैजनाथ चंद्र अधिकारी ने कहा कि पेंशनरों को नियमित रूप से पेंशन नहीं मिलने के कारण परेशानी होती है. बैंक प्रबंधकों को भी इस बात की जानकारी है. इसके बावजूद भी पेंशनधारियों का पेंशन कई-कई माह तक रोक दिया जाता है. बैठक में बटेश्वर साहू, हाजी जफीरूल चौधरी, शकुंतला देवी, कौशलेंद्र झा, सच्चिदानंद शर्मा सहित दर्जनों पेंशनधारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










