लक्ष्य पूरा करें, नहीं तो नपेंगे रोजगार सेवक
समीक्षा बैठक में बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने ली क्लासप्रतिनिधि, रायडीहअधूरी योजनाओं व विकास के कामों को लेकर बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने तेवर कड़े कर लिये हैं. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में बीडीओ ने विकास की गति तेज करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि काम नहीं करनेवाले पंचायत […]
समीक्षा बैठक में बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने ली क्लासप्रतिनिधि, रायडीहअधूरी योजनाओं व विकास के कामों को लेकर बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने तेवर कड़े कर लिये हैं. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में बीडीओ ने विकास की गति तेज करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि काम नहीं करनेवाले पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जन सेवक नपेंगे. उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 15 मार्च तक मजदूरों का आधार बेस सिडिंग करने का लक्ष्य दिया है. लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक की संविदा रद्द करने की चेतावनी दी है. मनरेगा, इंदिरा आवास की गति पर बीडीओ काफी नाराज दिखे. उन्होंने इसके लिए पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाये. कृषि व धोती साड़ी वितरण की समीक्षा किये. बीडीओ ने कहा कि विकास के कामों से किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते हैं. 13वें वित्त एमआइएस इंट्री की समीक्षा किये. वहीं व्यय की गयी राशि का एमआइएस में प्रविष्टि करने का निर्देश दिये. योजनाओं में प्रगति लाने के लिए कहा गया. मनरेगा में अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने के लिए कहा गया. सभी पंचायत को एक सप्ताह में तीन तीन इंदिरा पूरा कराने के लिए कहा गया है. बैठक में बीपीओ रूपाली कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










