ePaper

बिशुनपुर के युवक की तमिलनाडु में मौत, कारखाना में तीन दिनों से पड़ा है शव, पिता ने शव लाने की लगायी गुहार

Updated at : 13 Jan 2020 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिशुनपुर के युवक की तमिलनाडु में मौत, कारखाना में तीन दिनों से पड़ा है शव, पिता ने शव लाने की लगायी गुहार

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के युवक अमृत उरांव (20 वर्ष) की तामिलनाडु में एक कारखाने में काम करने के दौरान मौत हो गयी. 11 जनवरी को ही अमृत की मौत हुई है. तीन दिनों से अमृत का शव कारखाना में पड़ा हुआ है. परंतु शव को गांव भेजने की कोई व्यवस्था […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के युवक अमृत उरांव (20 वर्ष) की तामिलनाडु में एक कारखाने में काम करने के दौरान मौत हो गयी. 11 जनवरी को ही अमृत की मौत हुई है. तीन दिनों से अमृत का शव कारखाना में पड़ा हुआ है. परंतु शव को गांव भेजने की कोई व्यवस्था कंपनी ने नहीं की.

इधर, सोमवार को मृतक के पिता जगदेव ने अपने बेटे के शव को वापस लाने की गुहार गुमला प्रशासन से लगायी है. साथ ही कंपनी के मालिक के खिलाफ बिशुनपुर थाने में केस दर्ज कराया है. बिशुनपुर पुलिस मामला दर्ज कर शव को तामिलनाडु से लाने की पहल शुरू कर दी है.

पांच महीने से अमृत कारखाना में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी जगदेव उरांव का 20 वर्षीय बेटा अमृत उरांव की मौत तमिलनाडु में हो गयी. मृत्यु के बाद अमृत का शव तमिलनाडु के कार्टन कंपनी में पड़ा हुआ है. इस संबंध में मृतक के पिता जगदेव उरांव ने कार्टन स्पिनिंग मिल के मालिक पर केस दर्ज कराया है. साथ ही पिता ने अपने मृतक पुत्र के शव को किसी तरह गांव मंगाने के लिए बिशुनपुर थानेदार से गुहार लगायी है.

जगदेव उरांव ने बताया कि उसका बेटा अमृत उरांव तमिलनाडु के पलायम तालुका तिरूपुरम स्थल में कॉर्टन मिल में काम करने अगस्त 2019 में गया था. जहां उससे खतरनाक व सुरक्षात्मक प्रणाली के बिना कार्य करवाया जाता था. इसी क्रम में उसकी मौत 11 जनवरी 2020 को हो गयी. मृत्यु के बाद उसका शव कॉर्टन मिल कंपनी में जस का तस पड़ा हुआ है. कॉर्टन स्पिनिंग मिल कंपनी के मालिक के उपर केस दर्ज करते हुए पिता ने शव को मंगवाने की मांग की है. साथ ही उचित मुआवजा कंपनी के मालिक के द्वारा प्रदान कराते हुए कॉर्टन मिल के मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola