समाज हित की बात करने वाले को देंगे समर्थन

Updated at : 05 Dec 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
समाज हित की बात करने वाले को देंगे समर्थन

पालकोट : प्रखंड कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय में अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज के मंत्री कमला प्रसाद केसरी व राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य लालमोहन केसरी ने समाज के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि समाज के हित में जो आरक्षण 27 प्रतिशत था, उसे भाजपा सरकार ने घटा कर 14 प्रतिशत कर दिया. साथ […]

विज्ञापन

पालकोट : प्रखंड कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय में अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज के मंत्री कमला प्रसाद केसरी व राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य लालमोहन केसरी ने समाज के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि समाज के हित में जो आरक्षण 27 प्रतिशत था, उसे भाजपा सरकार ने घटा कर 14 प्रतिशत कर दिया.

साथ ही झारखंड के छह जिलों में ओबीसी का कोटा खाली है, इसलिए इस बार समाज हित की बात करने वाली पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है. मौके पर पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम केसरी, प्रखंड अध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रदीप कुमार केसरी, सत्यनारायण केसरी सहित समाज के कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola