गुमला में शिक्षक पर सहकर्मी की पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

Updated at : 04 Dec 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में शिक्षक पर सहकर्मी की पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला सदर थाना के टोटो गांव की महिला ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर झारगांव स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार सोनी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगायी है कि आरोपी शिक्षक उसके साथ लगातार छेड़खानी करता […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला सदर थाना के टोटो गांव की महिला ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर झारगांव स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार सोनी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

महिला ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगायी है कि आरोपी शिक्षक उसके साथ लगातार छेड़खानी करता था. तंग आकर महिला ने थाने में केस की है. केस करने वाली महिला भी एक शिक्षक की पत्नी है. दर्ज केस में महिला ने कहा है कि मेरे पति वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय अटरिया में कार्यरत हैं.

परंतु पूर्व में प्राथमिक विद्यालय झरगांव में कार्यरत थे. एक वर्ष पूर्व जब मेरे पति झरगांव में कार्यरत थे. तो गुमला से राजेश कुमार सोनी जो साथ में राप्रावि झारगांव में शिक्षक हैं. मेरे पति का सह शिक्षक होने के नाते राजेश कुमार सोनी बराबर विद्यालय आते जाते समय घर घुस जाता था.

भाभी का नाता लगाकर बातचीत करता था. परंतु मेरे पति के नहीं रहने पर भी आकर बैठ जाता था. धीरे-धीरे गंदी गंदी मजाक करने लगा. एक बार तो उसने मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी. जिसकी शिकायत पूर्व में थाना में दर्ज की गयी थी. मेरे विरोध करने पर मेरे पति के साथ गाली गलौज व उल्टा मेरे ऊपर गलत आरोप लगाकर सभी जगह बदनाम करने लगा.

इस बात को लेकर केस होने पर राजेश सोनी ने समझौता कर लिया था. साथ ही दोबारा गलत हरकत नहीं करने की बात कही थी. ग्रामीणों के द्वारा भी उसे समझाया गया था. लेकिन पुन: इस बार भी उसी तरह की घटना करने लगा. स्कूल आते जाते मुझसे छेड़छाड़ करता था. मेरे पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा.

25 नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे जब पीड़ित महिला ने राजेश सोनी से पूछा कि आप इस तरह की हरकत क्यों कर रहे हैं. इतना बोलने पर उसने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया. वहीं मेरी साड़ी पकड़कर दिया. यह देख मेरे पति दौड़े तो गाड़ी लेकर भाग गया. हमलोगों ने दौड़ाया, तो स्कूल बगीचा के पास पहुंचकर पकड़ाया. लेकिन हमलोगों के ऊपर पत्थर से हमला किया. यह देख मेरे पति भी उससे उलझ गये. उसके पत्थर चलाने से मेरे पति का बायां हथेली फ्रैक्चर कर गया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola