शराब पीने से मना करेने पर नशेड़ी पिता ने कर दी बेटे की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2019 10:25 PM
गुमला : झारखंड के गुमला जिले में एक बेटे को अपने पियक्कड़ पिता को शराब नहीं पीने के लिए समझाना महंगा पड़ा. शराब पीने से मना करने को लेकर बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी. पिता ने नशे में अपने जवान बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही […]
गुमला : झारखंड के गुमला जिले में एक बेटे को अपने पियक्कड़ पिता को शराब नहीं पीने के लिए समझाना महंगा पड़ा. शराब पीने से मना करने को लेकर बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी. पिता ने नशे में अपने जवान बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही बेटे की मौत हो गयी. घटना गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित उमड़ा पंचायत के लिटीम डिपाटोली गांव की है.
बुधवार की सुबह नौ बजे गणेश सिंह ने अपने ही पुत्र मानस रंजन सिंह (उम्र 22 साल) को कुल्हाड़ी से गर्दन में वारकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, बेटे की हत्या के बाद पिता को पछतावा होने लगा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. वह बेटे की हत्या के पीछे शराब को कारण बता रहा है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.
पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उसे थाना में रखा गया है. गुरुवार को हत्यारे पिता को जेल भेजा जायेगा. पुलिस के अनुसार, घटना का कारण नशापान है. पिता नशे में था. बेटे ने शराब पीने से मना किया, तो हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










