गुमला में थम नहीं रहा अंधविश्वास में हत्या का सिलसिला, डायन बिसाही का आरोप लगा वृद्धा को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 9:22 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले के घोर नक्सल प्रभावित रायडीह थाना के सिकोई पंचायत स्थित करीडा गांव निवासी आसारी देवी (67 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिले के घोर नक्सल प्रभावित रायडीह थाना के सिकोई पंचायत स्थित करीडा गांव निवासी आसारी देवी (67 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
घटना के संबंध में मृतक के बेटे रामधीन मुंडा ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे उसकी मां घर से आधा किमी दूर स्थित खेत में काम करने गयी थी. शाम पांच बजे वह काम कर लौट रही थी. इसी क्रम में दालू महतो के घर के समीप अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काटकर हत्या कर दी.
पुत्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के अनिल मुंडा के पिता सुखनाथ मुंडा का निधन बीमारी के कारण हुआ था. जिसके बाद अनिल मुंडा का परिवार मेरी मां पर डायन बिसाही का आरोप लगाता था.
उन्होंने आशंका प्रकट की कि डायन बिसाही के कारण उन्होंने मेरी मां की हत्या कर दी है. इस संबंध में थानेदार रविंद्र शर्मा ने कहा कि लाठी डंडा व टांगी से वार कर हत्या की गयी थी. पुलिस अनुसंधान कर रही है. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










