Siwan News : डबल डेकर बस हादसे में सीवान पुलिस लाइन के दरोगा की दर्दनाक मौत

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 26 May 2026 2:47 PM

विज्ञापन

महुआरी स्थित मृत दरोगा के घर पसरा मातम

Siwan News : सीवान पुलिस लाइन के दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

Siwan News (अफजल अनवर) : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव के एक दरोगा की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान विशुनपुर महुआरी गांव निवासी 69 वर्षीय दरोगा रवि चरण राम के रूप में हुई है.परिजनों को जैसे ही सड़क दुघर्टना में दरोगा रवि चरण राम कि मौत की खबर गांव में पहुंची तो पूरे इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई.घर से लेकर गांव की गलियों तक सिर्फ मातम और चिख पुकार सुनाई देने लगी.बताया जाता है कि मृतक रवि चरण राम वर्तमान में सीवान पुलिस लाइन में पदस्थापित थे और कुछ ही समय बाद नौकरी से रिटायर होने वाले थे.लेकिन उससे पहले ही यह हादसा होने से सब कुछ उजाड़ गया. जानकारी के अनुसार सीवान पुलिस की टीम 24 भी को एक कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी.पेशी के बाद वह दिल्ली से बिहार लौट रहे थे,तभी मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे लखनऊ – आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में दिल्ली से बिहार लौट रहे थे तभी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए.इसी दुर्घटना में दरोगा रवि चरण राम ने भी दम तोड़ दिया.

रवि चरण राम अपने परिवार की रीढ़

मृतक के तीन बेटे राजू राम, सोनू कुमार और दीपक कुमार तथा दो बेटियां अंजली और चंदा कुमारी हैं.बड़े बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है.पत्नी की मौत पहले हो चुका है.पिता की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है. बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद गांव में हर आंख नम है.ग्रामीण बताते हैं कि रवि चरण राम बेहद सरल, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे.गांव में किसी के यहां सुख हो या दुख, वे हर समय सबसे आगे खड़े नजर आते थे.यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है.

हादसे की सूचना परिजनों को फोन कॉल के माध्यम से मिली

महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार के जरिए परिवार को घटना की जानकारी दी.खबर मिलते ही परिवार मे चिखपुकार मंच गई.इधर परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए.इधर हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : राजगीर मलमास मेला में बड़ा हादसा, सुनामी झूले से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन