चोरी हुए कंप्यूटर बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 11 Apr 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी हुए कंप्यूटर बरामद, दो गिरफ्तार

गुमला : गुमला पुलिस ने एसएस हाई स्कूल व 46 झारखंड बटालियन के कार्यालय से चोरी हुए कंप्यूटर को बरामद कर लिया है. साथ ही चोरी करने के दो आरोपी डीएसपी रोड निवासी सुशील नंद व ज्योति संघ रोड निवासी विमल सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इस कांड का खुलासा करने […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस ने एसएस हाई स्कूल व 46 झारखंड बटालियन के कार्यालय से चोरी हुए कंप्यूटर को बरामद कर लिया है. साथ ही चोरी करने के दो आरोपी डीएसपी रोड निवासी सुशील नंद व ज्योति संघ रोड निवासी विमल सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इस कांड का खुलासा करने में गुमला पुलिस के एएसआइ बबलू बेसरा ने सराहनीय भूमिका निभायी.

उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व एसएस हाई स्कूल व 46 झारखंड बटालियन के कार्यालय से दो कंप्यूटर की चोरी हुई थी, जिसे दो अलग-अलग स्थानों में बेचा गया था. अनुसंधान में पुलिस को जानकारी मिली कि ज्योति संघ निवासी विमल सिंह व डीएसपी रोड निवासी सुशील नंद द्वारा चोरी कर कंप्यूटर को बेचा गया है. विमल सिंह ने पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया. साथ ही चोरी में सहयोग करने वाले सुशील कुमार नंद का नाम भी बताया, जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola