गुमला : किशोर की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Updated at : 31 Aug 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : किशोर की हत्या कर शव जंगल में फेंका

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली गांव निवासी मोहम्मद मुन्ना राय (16) की अपराधियों ने हत्या कर दी. मुन्ना सोमवार से लापता था. गुरुवार को उसका शव रानी मुंडी जंगल से बरामद किया गया. मुन्ना को बेरहमी से पीटा गया है. इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी. तीन दिनों […]

विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली गांव निवासी मोहम्मद मुन्ना राय (16) की अपराधियों ने हत्या कर दी. मुन्ना सोमवार से लापता था. गुरुवार को उसका शव रानी मुंडी जंगल से बरामद किया गया. मुन्ना को बेरहमी से पीटा गया है. इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी. तीन दिनों तक शव जंगल में पड़ा रहा. पुलिस ने शव को गुरुवार की शाम को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह स्थानीय चरवाहों ने युवक का शव देखा और उसकी पहचान मुन्ना राय के रूप में की, फिर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने रायडीह थाना को सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola