नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

विज्ञापन

गुमला. नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है. एडीजे चार संजीव भाटिया की अदालत ने घाघरा निवासी प्रदीप उरांव को मामले में दोषी पाया है. अब अदालत दोषी को मिलने वाली सजा पर आठ जून को फैसला सुनायेगी. यह मामला 10 फरवरी 2022 का है. अभियोजन के अनुसार नाबालिग छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इस दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह पर आरोपी ने उसे रोक लिया. आरोप है कि छात्रा को आरोपी युवक जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

भालू के हमले से एक घायल, रेफर

पालकोट. थाना क्षेत्र के उमड़ा गांव ग्राम में भालू ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 45 वर्षीय सुकरू बिंझिया गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सुकरू बिंझिया अपने घर से काम करने के लिए बघिमा गया हुआ था. सोमवार की रात करीब नौ बजे जब वह काम खत्म कर साइकिल से वापस अपने घर उमड़ा लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में अचानक एक भालू ने उन पर हमला बोल दिया. हमले में सुकरू के सिर, चेहरे व कंधे पर जख्म आये हैं. घटना के बाद चीख-पुकार सुन कर जुटे स्थानीय लोगों व परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सुकरू को वहां से निकाला. उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सीधे सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola