गुमला : रेप के बाद समझौता और शादी की, अदालत को नहीं थी जानकारी, सुना दी गयी सजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : जिस महिला से युवक ने दुष्कर्म किया, बाद में उसके साथ समझौता के बाद शादी की. उसके तीन बच्चे भी हैं, सभी साथ-साथ रहते हैं. लेकिन इसी मामले में गुमला की अदलात ने सजा सुना दी. सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र का […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : जिस महिला से युवक ने दुष्कर्म किया, बाद में उसके साथ समझौता के बाद शादी की. उसके तीन बच्चे भी हैं, सभी साथ-साथ रहते हैं. लेकिन इसी मामले में गुमला की अदलात ने सजा सुना दी. सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र का है.
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी सेरका निवासी रवि सिंह को दुष्कर्म के मामले में सजा सुनायी गयी है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 में गांव की एक युवती ने रवि सिंह पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला बिशुनपुर थाना में दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिर युवती के साथ कोर्ट में समझौता के बाद रवि सिंह जेल से जमानत पर छूटा और युवती के साथ शादी कर साथ रहने लगे.
इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए. अभी सभी साथ रह रहे थे कि अचानक कोर्ट से बिशुनपुर थाना में वारंट आया कि दुष्कर्म के इसी मामले में रवि सिंह को सजा हो गयी थी. इसके पश्चात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानेदार अनिल नायक ने बताया कि जिस युवती ने रवि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, फिलहाल उसी के साथ वह रह रही है.
दोनों के तीन बच्चे भी हैं, परंतु कोर्ट में इसकी जानकारी नहीं होने के कारण रवि सिंह का केस चलता रहा और सजा हो गयी. इधर, रवि सिंह की पत्नी ने बताया कि पहले मैंने केस दर्ज कराया था और रवि सिंह जेल गया था. बाद में मैंने कोर्ट में समझौता कर लिया. इसके बाद वह जमानत पर बाहर निकला और हमलोग साथ रह रहे हैं. इधर, कोर्ट ने रवि को सजा सुना दी है, जिससे मुझे व मेरे बच्चों को काफी परेशानी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










