ललमटिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 11:23 PM

विज्ञापन

चौक-चौराहों पर गश्त कर ग्रामीणों को किया जागरूक, अफवाहों से सतर्क रहने का संदेश

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर ललमटिया पुलिस द्वारा रविवार को ललमटिया चौक एवं लोहांडिया बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी रौशन कुमार ने किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया कि पूजा पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा आम जनता के साथ है और किसी भी प्रकार की समस्या या अफवाह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था. इस अवसर पर पुलिस बल की सख्त उपस्थिति से लोगों में विश्वास और सुरक्षा का संदेश गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola