मोटरसाइकिल की टक्कर में पीरपैंती के दो युवक गंभीर रूप से घायल

बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोड्डा -पीरपैंती मुख्य मार्ग वीरनगर के पास हादसा.
प्रतिनिधि, मेहरमा बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोड्डा -पीरपैंती मुख्य मार्ग वीरनगर के पास आमने-सामने मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की को चलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआइ शिव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ महमूद आलम ने दोनों घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. पुलिस के अनुसार घायल युवक ने अपना नाम कृष्ण मोहन झा 30 वर्ष व श्रवण कुमार 22 वर्ष बताये हैं. बिहार पीरपैंती थाना क्षेत्र के हुजुरनगर निवासी हैं. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने दोनों युवक को नशे में होने की बात बतायी. वहीं डॉ ने दोनों युवक का स्थिति सामान्य होने की बात को बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




