जेल अदालत में बंदियों को दी गयी कानूनी सहायता की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
जेल अदालत में बंदियों को दी गयी कानूनी सहायता की जानकारी

डालसा के निर्देश पर जेल परिसर में हुई विशेष पहल

विज्ञापन

डालसा के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार और सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को गोड्डा मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान डालसा की टीम ने बंदियों को कानूनी सहायता और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी. एलएडीसी अजीत कुमार ने बताया कि कानून की दृष्टि में देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और सभी को न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है. न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसके तहत समाज के अभिवंचित वर्गों, महिलाओं और बंदियों को मुफ्त कानूनी सेवा प्रदान की जाती है. जेल में कानूनी सहायता से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए डालसा की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल का गठन किया गया है. बंदियों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से आवेदन देने होंगे. जिन बंदियों ने आवेदन किया है, उनके मामलों पर कार्य प्रगति पर है और इनमें से कई को जमानत भी मिल चुकी है. इस मौके पर एलएडीसी में राहुल कुमार, आयुष राज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola