संयुक्त छापेमारी में आठ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों को सख्त चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

कोयला छापेमारी के दौरान पुलिस बल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर आठ टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. प्रशासन ने तस्करों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के अधीन हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र के कद्दू टोला में संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध रूप से भंडारित करीब आठ टन कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले को आवश्यक कार्रवाई के बाद ईसीएल के सुपुर्द कर दिया गया. यह कार्रवाई राजमहल परियोजना के अधिकारी चरणजीत सिंह के नेतृत्व में ललमटिया थाना पुलिस, महागामा थाना पुलिस, सीआइएसएफ तथा इसीएल के सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की. परियोजना अधिकारी चरणजीत सिंह एवं ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वाहनों से कोयला उतारकर उसका अवैध भंडारण करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कोयला कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया. प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे. छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, रूबी एंड्रीना मिंज, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, परियोजना के सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश ओझा, एएसआइ सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, बृजेश सिंह, सरोज सोरेन सहित पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola