2 करोड़ से 5 करोड़ तक लगी विधायकों की बोली, पप्पू यादव बोले- अब खरीद-फरोख्त आम बात

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
Bihar Rajya Sabha Election 2026: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नेताओं की तुलना बाजार में बिकने वाले पशुओं से करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.
Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चल रहे चुनाव को लेकर काफी नाराज नजर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त आम बात हो गई है. उन्होंने कहा कि कई नेता पैसों के लिए अपना ईमान और चरित्र बेच रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग दो करोड़ में बिक रहे हैं तो कुछ पांच करोड़ तक में सौदेबाजी कर रहे हैं.
ECI पर उठाये सवाल
पप्पू यादव ने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनकर नहीं भेजती कि वे अपने सिद्धांतों और ईमान का सौदा कर लें. उन्होंने कहा कि जब राजनीति में खरीदने और बिकने का खेल चलेगा, तब जनता के हितों की उम्मीद करना मुश्किल हो जाएगा.
इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है, वो ठीक नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मोतिहारी की घटना पर झलका दर्द
पप्पू यादव ने मोतिहारी की एक दर्दनाक घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब नेता सत्ता और पैसे के खेल में उलझे रहेंगे, तब समाज में सुरक्षा का सवाल और गंभीर हो जाता है. उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.
उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की सुनवाई तेजी से हो और सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी स्थितियों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है, इसलिए सरकार को शांति बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: बसपा विधायक सतीश यादव ने किसे दिया वोट, बोले- संविधान बचाना है जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




