बिहार राज्यसभा चुनाव: बसपा विधायक सतीश यादव ने किसे दिया वोट, बोले- संविधान बचाना है जरूरी

Updated at : 16 Mar 2026 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
BSP-Satish-Yadav

मायावती और बसपा विधायक सतीश यादव

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव में बसपा विधायक सतीश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह वोट संविधान और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच बसपा विधायक सतीश यादव ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है. उनका कहना है कि यह फैसला संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लिया है. सतीश यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपना वोट डाला है. उन्होंने कहा कि यह मतदान सामंतवादी सोच, अफसरशाही और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक संदेश है.

महागठबंधन का क्यों किया समर्थन

बसपा प्रमुख मायावती का जिक्र करते हुए सतीश यादव ने कहा कि बहन मायावती हमेशा से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को मानते हैं, उनके लिए संविधान को मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. इसलिए उन्होंने महागठबंधन का समर्थन किया है.

सतीश यादव ने यह भी कहा कि बिहार में कई ऐसे दल हैं जो संविधान और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने की बात करते हैं. उन्होंने एआईएमआईएम सहित अन्य दलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन दलों ने भी पहले कई मौकों पर संविधान की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजद विधायक बोले- मजबूत स्तिथि में महागठबंधन

दूसरी ओर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने भी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जीत महागठबंधन की ही होगी.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुबह से ही पार्टी लगातार अपने सभी विधायकों के संपर्क में रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक भी मतदान के लिए पहुंच चुके हैं और सभी वोट देंगे. उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को 41 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को किसी तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए. उनके मुताबिक चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि महागठबंधन की स्थिति मजबूत है.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह, विधानसभा में दिखाया विक्ट्री का साइन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन