चपरी-मदानचौकी मार्ग जर्जर, ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

Updated at : 15 Mar 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
चपरी-मदानचौकी मार्ग जर्जर, ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

भगैया बाजार से जुड़ी सड़क में गड्ढे और खस्ता हाल

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चपरी मुख्य मार्ग से मदानचौकी गांव जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी है. यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र होकर भगैया बाजार को जोड़ता है. काफी घनी आबादी वाला यह क्षेत्र है और लोग रोजमर्रा के काम-काज के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं. स्थानीय ग्रामीण गुड्डू प्रसाद महतो, मिहिर महतो, जितेंद्र कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, दिलीप मरांडी, श्रील टुडू ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य संवेदक को दिया गया था, लेकिन अधिकांश जगह गड्ढे भरकर केवल खानापूर्ति की गयी. एक साल बीत जाने के बावजूद पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में थोड़ी राहत मिल सके.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola