ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन
ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम

संवेदनशील इलाकों और मुख्य बाजारों में बढ़ायी गयी चौकसी

विज्ञापन

आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को देखते हुए गोड्डा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. जिले के संवेदनशील इलाकों से लेकर मुख्य बाजारों तक पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों के बाद अब जमीन पर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के त्यौहार मना सकें. पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था को मुख्य रूप से तीन स्तरों पर बांटा गया है. शहर के मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. भीड़भाड़ वाले बाजारों और ईदगाहों के आसपास ड्रोन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साइबर सेल की टीम 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग कर रही है. ईद की नमाज के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई रूटों को डायवर्ट किया गया है. ईदगाह की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईद का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाये. सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच तैनात रहेंगे. किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

-अशोक प्रियदर्शी, एसडीपीओ गोड्डाB

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola