बंगाल चुनाव 2026 से पहले मतुआ समुदाय को साधने की कोशिश, हरिचंद ठाकुर को श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर अमित शाह ने हरिचंद ठाकुर को दी श्रद्धांजलि.
Amit Shah Tribute to Harichand Thakur: बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वोट बैंक को साधने की कोशिशें तेज कर दीं हैं. उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में कई सीटों पर मतुआ समुदाय के लोग निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इसलिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों उन्हें साधने में लगी रहतीं हैं. हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती पर अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह ने क्या कहा है, यहां पढ़ें.
Amit Shah Tribute to Harichand Thakur: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतुआ समुदाय को साधने की कोशिशें तेज हो गयीं हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आध्यात्मिक नेता हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मतुआ समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उत्तर 24 परगना में मतुआ धर्म मेला आयोजित किया जा रहा है.
अमित शाह ने एक्स पर लिखा यह पोस्ट
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- श्री श्री ठाकुर एक महान और दिव्य आत्मा थे. उन्होंने हमारे शाश्वत ज्ञान और आध्यात्मिकता में गहराई से उतरकर भक्ति, समानता और नैतिक जीवन से जुड़ी अमूल्य शिक्षाएं दीं, जो आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं. उन्होंने मतुआ धर्म मेला द्वारा इन सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किये जाने की उम्मीद जतायी.
शुभेंदु अधिकारी ने ठाकुर को ‘जय हरिबोल’ कहकर किया संबोधित
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. उन्होंने हरिचंद ठाकुर को ‘जय हरिबोल’ कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया जिलों समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में मतुआ समदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. इसलिए चुनावी राज्य में इसे निर्णायक वर्ग माना जाता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी और बीजेपी दोनों मतुआ समुदाय को अपने पाले में लाने की कोशिश में
पूर्ववर्ती पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से पलायन कर चुके हिंदू शरणार्थी और उनके वंशजों वाला यह समुदाय पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख वोट बैंक है. विधानसभा चुनावों में कई सीट पर मतुआ समुदाय के लोग निर्णायक भूमिका निभाते हैं. भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दोनों ही मतुआ समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?
मतुआ समुदाय का अधिकार छीनने की कोशिशों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










