बंगाल में इलेक्शन कमीशन का एक्शन, तृणमूल कांग्रेस का सड़क से संसद तक प्रदर्शन

राज्यसभा की कार्यवाही का दृश्य.
TMC Protest Against Election Commission of India: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद देर रात इलेक्शन कमीशन ने बंगाल के टॉप लेवल के कम से कम 4 अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया. नये अधिकारियों की नियुक्ति कर दी. इससे तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है. पार्टी ने सोमवार को सड़क से संसद तक विरोध जताया.
TMC Protest Against Election Commission of India: विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद इलेक्शन कमीशन एक्शन में आ गया. पश्चिम बंगाल के शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बदल दिया. इससे नाराज बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नेताओं ने सोमवार को कोलकाता की सड़क से संसद तक प्रदर्शन किया.
राज्यसभा से बाहर निकले तृणमूल कांग्रेस के सांसद
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाये जाने का विरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गये. उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया.
किरेन रिजीजू ने टीएमसी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयेाग के इस कदम का विरोध करती है. उन्होंने दिन भर के लिए सदन का बहिष्कार करने की घोषणा की. इस पर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक निकाय है. उसके फैसले से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिजीजू बोले- आयोग को संविधान ने दिया है अधिकार
रिजीजू ने कहा कि संविधान में निर्वाचन आयोग को अधिकार दिया गया है और उसके फैसले को सदन में उठाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाना सदन के समय का दुरुपयोग है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी संवैधानिक निकायों पर हमले करती रहती है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग
ममता बनर्जी कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक करेंगी मार्च
दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इलेक्शन कमीशन की कथित मनमानी और ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से देश में हुए एलपीजी संकट के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन शुरू किया. ममता बनर्जी ने कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक मार्च करेंगी. डोरिना क्रॉसिंग पर ममता बनर्जी अपने समर्थकों को संबोधित भी करेंगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट
विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें
चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




