बलबड्डा में दुर्गा पूजा पर गंगा आरती व रासलीला का आयोजन
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 11:33 PM
सूर्य सरोवर तालाब में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, समाज के वरिष्ठोंजनों को किया गया सम्मानित
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बलबड्डा के सूर्य सरोवर तालाब में गंगा महाआरती के तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल बनाया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष और समाजसेवी अरुण कुमार राम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहली पूजा से दसवीं पूजा तक गंगा महाआरती एवं रासलीला का आयोजन किया जा रहा है. दसवीं पूजा के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. इस आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. समाजसेवी अरुण कुमार राम एवं उनकी धर्मपत्नी एवं जिप सदस्य कदमी देवी प्रत्येक दिन समाज के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान कर रहे हैं. षष्ठी पूजा के दिन क्षेत्रीय समाजसेवी केसरी यादव तथा इरकॉम कंपनी के उपमहाप्रबंधक अभिषेक कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए धनंजय कुमार सिंह, नयन कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, नितेश कुमार, चिक्कू कुमार, शंभु प्रसाद राम, गनौरी प्रसाद राम एवं श्यामाकांत सिंह जैसे जिम्मेदार सदस्य सक्रिय हैं. पूजा एवं मेला कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह का प्रतीक बन गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










