कोर्ट के आदेश पर अंचल प्रशासन ने मकान को कराया ध्वस्त

Updated at : 10 May 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर अंचल प्रशासन ने मकान को कराया ध्वस्त

मेहरमा थाना क्षेत्र के महुआडीह में दूसरे की जमीन पर जबरन मकान बनाने के मामले में प्रशासन के द्वारा महुआडीह निवासी चैतू रविदास के पक्की मकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया.

विज्ञापन

महुआडीह में दूसरे की जमीन पर जबरन घर बनाने का मामला प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के महुआडीह में दूसरे की जमीन पर जबरन मकान बनाने के मामले में प्रशासन के द्वारा महुआडीह निवासी चैतू रविदास के पक्की मकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया. इस मामले में सीआइ चंदेश्वरी प्रसाद मेहरा ने बताया कि गांव के ही प्रवीण कुमार के लगभग एक कट्ठा जमीन पर चैतू रविदास के द्वारा पक्की मकान का निर्माण कर दिया था. इसको लेकर जमीन मालिक के द्वारा एसडीओ कोर्ट में आरीआर केस किया था. एसडीओ कोर्ट ने एक वर्ष पूर्व जमीन मालिक को दखल दिहानी देने का आदेश मेहरमा सीओ को देने के दौरान सीओ कार्यालय से जमीन पर बने मकान मालिक चैतू रविदास को दाग नंबर 282 जमाबंदी नंबर 25 के 578 स्क्वायर फीट पर जबरन मकान बने को तोड़ने का तीन नोटिस भेजा गया. नोटिस भेजने के बावजूद वह मकान नहीं तोड़ रहा था. इसके बाद सीआई की अगुआई में मेहरमा पुलिस के साथ पहुंचकर बुलडोजर से मकान को तोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola