नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:30 PM

विज्ञापन

मेला देखकर लौट रही थी पीड़िता, अर्धनिर्मित मकान में की गयी वारदात

विज्ञापन

राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र बड़ा लिट्टी गांव के निवासी रमजान अंसारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. अभियुक्त के ऊपर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है. थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. लड़की ने बताया है कि गुरुवार को देर शाम केड़ो बाजार गांव से मेला देखकर अपने गांव वापस जा रही थी. इस दौरान रास्ते में जबरन रमजान अंसारी ने एक अर्ध निर्मित मकान में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. उस समय मेरे साथ कोई नहीं था. अकेले घर लौट रही थी. घर जाने के बाद परिजनों को दुष्कर्म की घटना का जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लड़की एवं परिजन ने थाना में आवेदन देकर दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत आवेदन के आधार पर कांड संख्या 16/25 के पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तारी के लेकर छापेमारी शुरू किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया एवं लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola