महागामा में सेंट्रल मॉनिटरिंग टीम ने की कुष्ठ रोगियों की हुई जांच

स्वास्थ्य केंद्र और गांवों में इलाजरत मरीजों की स्थिति का लिया जायजा
महागामा प्रखंड में कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के तहत केंद्रीय मॉनिटरिंग टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा सहित आसपास के क्षेत्रों में इलाजरत कुष्ठ रोगियों की जांच की. इस टीम में डॉ. हुसैना, डॉ. अमूल्य महतो, कुष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार, संजय कुमार, डॉ. अनुज कुमार एवं प्रखंड कुष्ठ प्रभारी असलम रिजवी शामिल थे. टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में कुष्ठ से ग्रसित 15 मरीजों की चिकित्सीय जांच की गयी. इसके अतिरिक्त हेमचाचक गांव में 4 और रणबहियार गांव में 12 मरीजों की जांच कर उनकी इलाज प्रक्रिया एवं रजिस्टर की जांच की गयी. डॉ. हुसैना ने जानकारी दिया कि कुष्ठ रोगियों का इलाज अवधि 6 माह से 12 माह तक होता है. सरकारी स्तर पर मरीजों को पोषण आहार हेतु हर महीने ₹500 की सहायता राशि भी दी जाती है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अंजुम के नेतृत्व में बीपीएम देवेंद्र पंडित, एलटी अब्दुल मन्नान एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने टीम का बुके देकर स्वागत किया. टीम ने ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण, उपचार व बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया. साथ ही बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




