हनवारा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज

Updated at : 26 Feb 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
हनवारा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज

बिहार के भागलपुर व धोरैया की टीम भी इस प्रतियोगिता में शामिल

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के मिल्लत कॉलेज परसा के पास वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट की शुरूआत आज की गयी है, जिसका उदघाटन जिप सदस्य नगमा आरा व मुखिया मुश्ताक आलम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. प्रतियेागिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. जिले के अलावा बिहार के भागलपुर व धोरैया की टीम भी इस प्रतियोगिता में शामिल है. आयोजक मंडली के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल आज खेला जाएगा. प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 20 हजार रुपये तथा दूसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये का प्रदान किया जाएगा. वॉलीबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन