नये शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 11:25 PM

विज्ञापन

संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से किया सशक्त

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के अवसर पर शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ग्लोबल टीचर पुरस्कार से सम्मानित सत्यम मिश्रा उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट और सरैयाहाट के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया. सत्यम मिश्रा ने शिक्षकों को बाल-केंद्रित शिक्षण विधियों, छात्र सहभागिता, और व्यापक मूल्यांकन की जानकारी दी. उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल के लोकाचार, नियमों, कार्यक्रमों, कक्षा प्रबंधन, सकारात्मक मानसिकता, सहानुभूति और डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नये शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करना और उन्हें नवीनतम शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना था. सत्यम मिश्रा ने शिक्षकों को यह भी बताया कि कैसे वे अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी बना सकते हैं, छात्रों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बना सकते हैं और उन्हें जीवन के लिए तैयार कर सकते हैं. उन्होंने डिजिटल उपकरणों और ऑनलाइन संसाधनों के उपयोग के महत्व पर भी जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने सत्यम मिश्रा को उनके अनुभव और ज्ञान साझा करने के लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान फादर राजू, फादर जोसलेट, फादर रोहित, संदीप, थॉमस टुडू, शैलेंद्र जयसवाल, शीलभद्र झा, अनंत शर्मा, रंजित राय, एंथोनी टुडू, चंद्र मोहन यादव, शशिकांत ठाकुर, हेमंत कुमार और वीरेंद्र भंडारी सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola