गढ़ी पंचायत में योजनाओं का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:27 PM

विज्ञापन

आंगनबाड़ी, विद्यालय, पंचायत सचिवालय एवं आवास प्लस योजना पर विशेष ध्यान

विज्ञापन

शनिवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में प्रशासनिक गतिविधियां तीव्र रहीं. भू-अर्जन पदाधिकारी, बीडीओ सोनाराम हांसदा, पंचायत सचिव, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी एवं मनरेगा जेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की और बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की स्थिति से अवगत हुए. साथ ही, पंचायत सचिवालय भवन की व्यवस्था और विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये गये. आवास प्लस योजना के तहत लाभुकों के चयन तथा कार्य प्रगति पर विशेष चर्चा हुई. खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन वितरण प्रणाली की जानकारी ली और पारदर्शिता पर जोर दिया. मनरेगा जेई ने विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की. अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola