बसंतराय प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष की तबियत गंभीर, भागलपुर रेफर
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:59 PM
अचानक हृदयाघात से ग्रस्त हुए सोनू सिंह, मायागंज अस्पताल से निजी अस्पताल में स्थानांतरित
गोड्डा के बसंतराय प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह की दोपहर के बाद अचानक तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु गोड्डा से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. परिजनों के अनुसार सोनू सिंह को हृदयाघात की शिकायत है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने परिवार के सदस्यों से हालचाल लिया और इलाज के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. सांसद दुबे ने कहा कि इलाज में होने वाला पूरा खर्च वह वहन करेंगे. उन्होंने इलाज के लिए ढाई लाख रुपये भी दिया है. सोनू सिंह महेशपुर के समीप वरण गांव के निवासी हैं और पार्टी के एक निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण प्रार्थना कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










