कितापथार गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

साध्वी वृंदा अवस्थी जी ने श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का सुनाया मार्मिक प्रसंग

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के कितापथार गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भव्यता के साथ किया गया. कथा के अंतिम दिन प्रसिद्ध कथा वाचिका दीदी मां साध्वी वृंदा अवस्थी जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया, जिसने वहां उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया. कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दर्जनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में दूर-दूर से आकर कथा का श्रवण किया. कथा वाचिका ने भगवान कृष्ण की लीलाओं, सुदामा के साथ उनके संबंध और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. कथा समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूजन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर अपनी आस्था प्रकट किया. इसके बाद पूरे विधि-विधान से गांव स्थित तालाब में कलश विसर्जन किया गया. कलश यात्रा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भागवत कथा आयोजन के दौरान गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. सात दिनों तक चली कथा के दौरान हर दिन भक्तों को भगवान की अलग-अलग लीलाओं के माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा दी गयी. भागवत कथा आयोजन में कमेटी अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रामदेव यादव, आचार्य श्यामलाल यादव, चुनचुन यादव, राजेश यादव, मतो यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव सहित सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola