गोड्डा में प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने दिया धरना, निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने दिया धरना, निकाली रैली

10 साल से लंबित जेटीईटी परीक्षा आयोजित करने की मांग

विज्ञापन

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने स्थानीय शहीद स्तंभ परिसर में धरना दिया और गोड्डा कॉलेज से अशोक स्तंभ तक रैली निकालकर राज्य सरकार को जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी. मुख्य रूप से राज्य में 10 वर्षों से लंबित जेटीइटी परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग की गयी. धरने के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. भाजपा नेता सुभाष यादव और आशीष कुमार यादव, छात्र नेता आर्यन चंद्रवंशी, रंजीत कुमार समेत अन्य नेताओं ने उपस्थित होकर आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. अपने संबोधन में सुभाष यादव ने कहा कि सरकार ना तो रोजगार देना चाहती है और ना ही प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना चाहती है. राज्य के बेरोजगार नौजवान लगातार परेशान हैं और नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने चाहिए. आशीष यादव ने कहा कि राज्य के युवा शिक्षकों ने पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद दस वर्षों से सरकार का इंतजार किया है, ताकि जेटीईटी परीक्षा आयोजित हो और उन्हें नौकरी मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आने वाली कैबिनेट बैठक में परीक्षा नहीं आयोजित की गयी, तो छात्र आंदोलन में पूर्ण सहयोग करेंगे. धरने में अखिलेश कुमार यादव, कमलेश यादव, प्रीतम कुमार, पवन कुमार, मिलन कुमार मंडल, कमलेश महतो, सुधीर कुमार और सोमानंद पंडित समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola