ईरान-इजरायल युद्ध की आंच धनबाद में भी: LPG के लिए मची भगदड़, रेस्टोरेंट्स ने मेनू से हटाये ये व्यंजन

गैंस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार
Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फैली अफवाहों से धनबाद में LPG सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी मची है. बॉम्बे स्वीट्स जैसे बड़े रेस्टोरेंट्स ने तंदूर और नॉर्थ इंडियन मेनू में कटौती की है. जानिए क्या है जिले में गैस की असली स्थिति और अधिकारियों का बयान.
Iran-Israel War Impact, (धनबाद से प्रतीक पोपट): ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्द का असर धनबाद में भी दिखाई पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर गहराई आशंकाओं और फैली अपवाहों के चलते शहर में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. आलम यह है कि कई उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.
रेस्टोरेंट्स ने मेनू में की कटौती
गैस को लेकर बनी अनिश्चितता का असर शहर के रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है. प्रसिद्ध मिठाई की दुकान और रेस्टोरेंट चेन बॉम्बे स्वीट्स ने एहतियातन अपने मेनू में कटौती करने का फैसला लिया है. रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार कल से नॉर्थ इंडियन और तंदूर से जुड़े आइटम बनाना बंद किया जा रहा है. उनका कहना है कि गैस की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है. यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो आगे चलकर अन्य आइटम भी बंद करने पड़ सकते हैं.
Also Read: खूंटपानी में उद्यान महाविद्यालय की ओर जाने वाली तीनों सड़कें जर्जर, विधानसभा में उठा मुद्दा
अफवाहों के कारण बढ़ी सिलेंडर की मांग
जानकारी के मुताबिक धनबाद जिले में करीब 6.40 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं. इन उपभोक्ताओं को 31 गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है. इनमें 17 एजेंसियां इंडियन ऑयल, जबकि 7-7 एजेंसियां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की हैं. सामान्य दिनों में रोजाना करीब 16 हजार सिलेंडर की डिलीवरी होती है, लेकिन गैस की संभावित कमी की अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 20 हजार सिलेंडर प्रतिदिन तक पहुंच गयी है.
अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर लोगों में चिंता
गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए कई लोग पहले से ही गैस सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि कुछ गैस एजेंसियों में सर्वर की समस्या के कारण लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हो रही है.
गैस एजेंसियों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
वहीं, एक गैस एजेंसी के संचालक आनंद दुबे ने साफ किया कि धनबाद जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जैसे ही बुकिंग करते हैं, सिलेंडर पहले की तरह उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके.
Also Read: हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल को मिली प्लस टू की मान्यता, सभी विषयों की होगी पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




