RRB Technician का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
RRB Technician Admit Card 2026: रेलवे में टेक्निशियन ग्रेड 1 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से टेक्निशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Technician Admit Card 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्निशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी. बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च को परीक्षा हुई. वहीं, 13 मार्च 2026 को ग्रेड 1 की परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
RRB Technician Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RRB Technician Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
RRB Technician Admit Card 2026 Download Here
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2025 से हुई थी. उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए थे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 तय की गई थी. वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 9 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया था. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जा रहा है.
इस भर्ती के माध्यम से कुल 6238 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें टेक्निशियन ग्रेड 3 के लिए कुल 6055 पदों पर भर्तियां होनी हैं. वहीं, ग्रेड 1 परीक्षा के माध्यम से 183 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए रिजल्ट की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट को मिले 171 मजदूर, फाइनल रिजल्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




