पटना हाईकोर्ट को मिले 171 मजदूर, फाइनल रिजल्ट जारी

पटना हाईकोर्ट की फाइल फोटो (Image: X)
Patna High Court Mazdoor Final Result: पटना हाईकोर्ट में मजदूर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. पटना हाईकोर्ट की तरफ से फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें 171 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हो गया है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी की गई है.
Patna High Court Mazdoor Final Result: पटना हाईकोर्ट में रेगुलर मजदूर भर्ती 2025 को लेकर काफी समय से उम्मीदवारों को इंतजार बना हुआ था. अब आखिरकार इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और कई चरणों से गुजरने के बाद अब फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है.
पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 3229 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. लेकिन इंटरव्यू के दिन 2837 उम्मीदवार ही पहुंचे, जबकि 392 उम्मीदवार शामिल नहीं हो पाए. जो उम्मीदवार इंटरव्यू में नहीं पहुंचे, वे अपने आप ही इस भर्ती की दौड़ से बाहर हो गए.
Patna High Court Mazdoor Final Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notice में जाएं.
- इसके बाद REGULAR MAZDOOR RECRUITMENT EXAMINATION, 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
Patna High Court Mazdoor Final Result 2026 Check Here
स्किल टेस्ट और इंटरव्यू
Patna High Court की तरफ से जारी रिजल्ट के तहत 259 उम्मीदवार स्किल टेस्ट में ही पास मार्क्स हासिल नहीं कर पाए. वहीं 23 उम्मीदवार इंटरव्यू में तय मिनिमम मार्क्स नहीं ला सके. इन सबको हटाने के बाद 2555 उम्मीदवार ऐसे बचे, जिन्होंने स्किल टेस्ट और इंटरव्यू दोनों में जरूरी अंक हासिल किए.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी एक अहम चरण था. इस दौरान कई उम्मीदवारों के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई. कुछ उम्मीदवार अपने जाति प्रमाण पत्र, NCL, EWS या डोमिसाइल सर्टिफिकेट सही तरीके से नहीं दे पाए.
सभी चरणों की जांच और छंटनी के बाद आखिरकार 2234 उम्मीदवार ऐसे बचे जिन्होंने भर्ती के सभी चरण सफलतापूर्वक पास कर लिए. इन्हीं उम्मीदवारों के नंबरों को जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है. इस भर्ती के तहत कुल 171 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




