टी20 रैंकिंग में अभिषेक का जलवा बरकरार, ईशान और पंड्या ने भी लगाई छलांग
Published by : Aditya Kumar Varshney Updated At : 11 Mar 2026 4:52 PM
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, Pic- PTI
ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना पहला स्थान सुरक्षित रखा है. वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में 52 रन की पारी ने उन्हें 875 पॉइंट्स तक पहुंचा दिया. वहीं ईशान किशन दूसरे और हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर्स की लिस्ट में करियर की वेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे हैं.
Highlights
ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में अपना जलवा बरकरार रखा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार पारी खेलने के बाद वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं. भारत ने इस खिताबी मुकाबले में 96 रन से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.
अभिषेक शर्मा का टॉप पर कब्जा
टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा था. वह लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए थे लेकिन उन्होंने सही समय पर वापसी की. फाइनल में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनके अब 875 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं और वह रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं.

ईशान और अन्य खिलाड़ियों को फायदा
भारत के ही ईशान किशन अब रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए जिसके कारण उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है. न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट अब छठे और इंग्लैंड के जैकब बेथल 16वें स्थान पर आ गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित किया और अपने करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल की.
राशिद खान बने नए नंबर एक बॉलर
गेंदबाजी की बात करें तो भारत के वरुण चक्रवर्ती से टॉप का ताज छिन गया है. वरुण ने वर्ल्ड कप में 14 विकेट लिए लेकिन वह अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान अब 753 पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर एक टी20 बॉलर बन गए हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह अब छठे और अक्षर पटेल 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
ऑलराउंडर्स में हार्दिक का जलवा
ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले और भारत के स्टार हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन रेटिंग हासिल की है. न्यूजीलैंड के कप्तान को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह अब नौवें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के विल जैक्स भी 5 पायदान ऊपर चढ़कर अब 13वें स्थान पर आ गए हैं.
ये भी पढ़ें-
जरा सी दिल में दे जगह… इस एक्ट्रेस को देख मैदान में गूंजा जन्नत मूवी का गाना
पटना में शाहरुख खान बने ईशान किशन, घर के बाहर लगी फैंस की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










