पटना में शाहरुख खान बने ईशान किशन, घर के बाहर लगी फैंस की भीड़

Updated:
विज्ञापन

अभिवादन स्वीकार करते हुए ईशान किशन, Pic- Screenshot/Viral Video(X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ishan Kishan Viral Video: टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ईशान किशन बिहार पहुंचे. यहां एक रिश्तेदार के घर के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई. फैंस का उत्साह देखकर ईशान ने बालकनी से शाहरुख खान के अंदाज में हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

विज्ञापन

Ishan Kishan Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. पटना में उनके चाहने वालों ने उनका बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया. ईशान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक घर की बालकनी से लोगों को हाथ हिलाकर अपना प्यार दे रहे हैं. यह नजारा बिल्कुल किसी बड़े सुपरस्टार के स्वागत जैसा लग रहा था.

विज्ञापन

शाहरुख खान के अंदाज में किया अभिवादन 

ईशान पटना में अपने एक करीबी रिश्तेदार के घर गए थे. जैसे ही आसपास के लोगों को यह जानकारी मिली कि विश्व चैंपियन खिलाड़ी उनके इलाके में मौजूद है, देखते ही देखते घर के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए. हजारों युवा और बड़े अपने हीरो की एक झलक पाने के लिए बेताब थे. ईशान ने भी बाहर खड़े लोगों को निराश नहीं किया. उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की तरह घर के ऊपर से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. उन्हें सामने देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे.

एयरपोर्ट पर भी हुआ था जोरदार स्वागत 

इससे पहले जब यह विकेटकीपर बल्लेबाज पटना एयरपोर्ट पर उतरा था, तब भी वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे. ईशान के साथ उनके पिता प्रणव पांडे भी नजर आए. एयरपोर्ट पर भी फैंस ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. लोगों के बीच अपने राज्य के खिलाड़ी को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला. ईशान ने हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

वकील अजय ठाकुर के घर गए थे ईशान 

जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन पटना हाई कोर्ट के जाने-माने वकील अजय ठाकुर के घर पहुंचे थे. अजय ठाकुर ईशान के रिश्तेदार लगते हैं. हाल ही में अजय ठाकुर के बेटे की एक हादसे में जान चली गई थी. ईशान इसी दुखद घटना के बाद उनके परिवार से मिलने और ढांढस बंधाने गए थे. जब वह घर के अंदर परिवार के साथ थे, उसी समय बाहर सड़क पर उनके चाहने वालों का बड़ा हुजूम लग गया था.

कड़ी मेहनत से मिलती है बड़ी सफलता 

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ईशान ने अपने भविष्य और युवाओं को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप की जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे भारत की जीत है. उन्होंने आगे कहा कि मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि मैं अपने खेल से देश के युवाओं को प्रेरित कर सकूं. वह चाहते हैं कि छोटे शहरों और गांवों से भी ज्यादा से ज्यादा अच्छे खिलाड़ी निकल कर आएं. ईशान ने यह भी कहा कि हमारी जीत यह साबित करती है कि अगर आप सच्ची लगन और मेहनत करते हैं, तो आप किसी भी जगह से आकर दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

तू किस टीम से खेल रहा था, बन्ना और वैभव का मिलन

टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे

RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola