दीवारों पर बार-बार दिख रही हैं छिपकलियां? ये 3 उपाय मिनटों में दिलाएंगे आपको इनसे छुटकारा

Updated at : 11 Mar 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
how to get rid of lizard

छिपकली से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय AI image

Lizard Control Tips: घर में बार-बार छिपकली दिखाई देना कई लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बन सकता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान और कारगर टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के घर में छिपकलियों की प्रॉब्लम को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Lizard Control Tips: घर पर छिपकली का दिखना अक्सर छोटी लेकिन काफी ज्यादा परेशानी पैदा करने वाली समस्या बन सकती है. ये कभी आपको अचानक से घर की दीवारों पर दिखती हैं तो कभी बाथरूम में इधर से उधर होती हुई दिख जाती है. जिन लोगों को इनसे डर नहीं लगता उनके लिए तो ठीक है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन्हें देखते ही घबरा जाते हैं या फिर कई बार बुरी तरह से डर भी जाते हैं. कई बार तो ये छिपकली अपने साथ घर पर कई तरह के बैक्टीरिया और कीड़े तक को साथ में लेकर आ जाते हैं. अगर आपके घर पर भी छिपकली की समस्या है और आप बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को हमेशा के लिए छिपकलियों से सुरक्षित रख सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

लहसुन और प्याज का करें इस्तेमाल

छिपकलियों के बारे में अगर आपको बताएं, तो वे हमेशा ही उन चीजों से दूर रहती हैं जिनमें से तेज गंध आ रही हो. उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए आप लहसुन और प्याज का इस्तेमाल उनसे छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको घर के कोनों में लहसुन और प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े रख देने हैं. इनसे निकलने वाली गंध से छिपकली दूर भागते हैं और फिर उस जगह पर आते नहीं है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप इन्हें हर दिन बदलते जरूर रहें.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये

चिली पाउडर या लाल मिर्च का छिड़काव

छिपकलियों को लाल मिर्च के पाउडर से भी काफी ज्यादा डर लगता है. उन्हें यह बिलकुल पसंद नहीं आती. लाल मिर्च के पाउडर को आपको घर के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों के पास छिड़क देने से छिपकली दोबारा उस जगह पर नहीं आते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप इस पाउडर को छोटे बच्चों और जानवरों से दूर रखें.

अंडे के छिलके का इस्तेमाल

छिपकली से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक असरदार उपाय है जो आपको फायदा जरूर देगा. इसके लिए आपको अंडे के कुछ छिलके ले लेने हैं और उन्हें अच्छे से साफ करके घर के अलग-अलग कोनों में रख देना है. छिलके से निकलने वाली गंध से छिपकली दूर भागते हैं और फिर उस जगह पर दोबारा दिखते नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से हो गए हैं परेशान? ये 5 आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola