एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ठगी का लगा रहा था जुगाड़, रंगेहाथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में कुसतौर का एसबीआई एटीएम. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कुसतौर एसबीआई एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी एटीएम मशीन में टिन का बॉक्स लगाकर पैसे फंसा देता था और बाद में निकाल लेता था. पुलिस ने लोगों से एटीएम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Dhanbad News: अगर आप एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रहे हैं, तो थोड़ा सतर्क रहना बेहद जरूरी है. इन दिनों धनबाद में ऐसे अपराधी सक्रिय हो गए हैं जो एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं. अपराधी मशीन में अतिरिक्त उपकरण लगाकर पैसे निकालने वाले ग्राहकों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम का इस्तेमाल करते समय मशीन की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें.

विज्ञापन

कुसतौर स्थित एसबीआई एटीएम से आरोपी गिरफ्तार

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसतौर स्थित एसबीआई एटीएम से पुलिस ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. वह एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों के पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था. केंदुआडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि कुसतौर स्थित एसबीआई का एटीएम फिलहाल बिना गार्ड के संचालित हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से वहां संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं. इसी कारण स्थानीय लोगों को पहले से सतर्क कर दिया गया था.

खाते से पैसा कटा, लेकिन मशीन से नहीं निकला

घटना उस समय सामने आई जब पास के निवासी महफूज आलम एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे. उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी की. उनके खाते से राशि कट भी गई, लेकिन मशीन से पैसा बाहर नहीं निकला. इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसी बीच कुछ देर बाद धीरज कुमार पासवान नाम का युवक वहां पहुंचा और मशीन से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा. उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

टिन का बॉक्स लगाकर करता था ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एटीएम मशीन के कैश आउटलेट पर टिन का एक छोटा बॉक्स लगा रखा था. उसे काले टेप से इस तरह ढक दिया गया था कि वह सामान्य रूप से दिखाई नहीं दे. जब कोई ग्राहक पैसे निकालने की कोशिश करता, तो मशीन से निकलने वाला पैसा उसी बॉक्स में फंस जाता था. इसके बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर बाद में उस बॉक्स से पैसे निकाल लेता था.

आरोपी के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, किसी अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल किया गया टिन का बॉक्स बरामद किया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: साइकिल से विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, गैस-तेल संकट का विरोध

एटीएम इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन की स्थिति पर ध्यान दें. यदि मशीन में कोई संदिग्ध उपकरण, टेप या असामान्य चीज दिखाई दे, तो तुरंत बैंक या पुलिस को इसकी सूचना दें. साथ ही, यदि पैसे खाते से कट जाएं लेकिन मशीन से न निकलें, तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें. समय रहते सतर्कता बरतने से इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी में हजारीबाग में बजेगा डीजे, विधायक प्रदीप प्रसाद का विधानसभा में विरोध

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola