ग्रामीण मजबूर होकर खरीद रहे महंगा डब्बे वाला पानी

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण मजबूर होकर खरीद रहे महंगा डब्बे वाला पानी

बलबड्डा छगराहा में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा पंचायत के छगराहा गांव में सोलर जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मजबूर होकर ग्रामीण अब महंगे दामों पर डब्बे वाला पानी पीने को विवश हैं. छगराहा गांव की आबादी लगभग पांच सौ है. 15वें वित्त आयोग से करीब छह लाख रुपये की लागत से गांव में दो सोलर जलमीनार लगाये गये थे. शुरुआत में ग्रामीण खुश थे कि अब उन्हें शुद्ध पानी मिलेगा. कुछ ही महीनों में सोलर जलमीनार खराब हो गया और चापानल में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. पहले शिकायत के बाद जलमीनार ठीक कराया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में पुनः खराब हो गया. अब न तो ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल पा रहा है और न ही चापानल से पानी उपलब्ध है. ग्रामीण हर दिन 15 रुपये में एक डब्बा पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. बाबूजी किस्कू, सोनेलाल किस्कू, सुनील किस्कू, मनोज रविदास, शेखर रविदास, सुनील कुमार, मो कलाम, मो शाहिद और मो फैयाज ने बताया कि गांव में आदिवासी के साथ मुस्लिम और दलित समुदाय के लोग रहते हैं. अधिकांश परिवार गरीब हैं, और उन्हें रोजाना पानी खरीदना महंगा पड़ रहा है. ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों से सोलर जलमीनार तुरंत ठीक कराने की मांग की है, ताकि उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके.

क्या कहते हैं मुखिया

इस गांव में प्रत्येक वर्ष पानी की कमी हो जाती है। सोलर जलमीनार को पहले ठीक कराया गया था, लेकिन वह फिर से खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी के आदेश पर इसे पुनः ठीक कराया जाएगा.

-खुश्बू कुमारी, मुखिया (बलबड्डा)B

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola