लैपटॉप-डेस्कटॉप हो सकते हैं महंगे, इस साल कीमतें 35% तक बढ़ने की आशंका, अभी खरीदना बेहतर

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Canva)
Computer Prices Rise: प्रोसेसर और रैम के महंगे होने और AI की बढ़ती मांग के कारण इस साल लैपटॉप-डेस्कटॉप की कीमतें 35% तक बढ़ सकती हैं. ₹35,000 वाला लैपटॉप अब ₹45,000 के करीब पहुंचेगा. जानकारों के मुताबिक, 2027 से पहले राहत की उम्मीद कम है, इसलिए अभी खरीदारी करना ही समझदारी है.
Computer Prices Rise : अगर आप पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए नया लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आने वाले कुछ महीनों में कंप्यूटर खरीदना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ने वाला है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लैपटॉप की कीमतों में 35% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
₹35 हजार वाला लैपटॉप अब ₹45 हजार में!
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लैपटॉप पहले 30,000 से 35,000 रुपये के बजट में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब 45,000 रुपये के करीब पहुंच रही है. यानी सीधा 10 हजार रुपये का बोझ. मार्च के महीने में ही कीमतों में 8-10% का इजाफा होने वाला है, और साल खत्म होते-होते यह अंतर 35% तक जा सकता है.
पार्ट्स क्यों हो रहे हैं महंगे ?
लैपटॉप के अंदर लगने वाले खास पार्ट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं.
- RAM और मेमोरी: रैम की कीमतें पहले ही 2.5 से 3 गुना तक बढ़ चुकी हैं.
- AI की डिमांड: आजकल दुनिया भर में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) का क्रेज है. कंपनियां अब अपना ध्यान साधारण लैपटॉप के पार्ट्स बनाने के बजाय AI वाले हाई-क्वालिटी सर्वर और पार्ट्स बनाने पर लगा रही हैं. इस कारण आम लैपटॉप के पार्ट्स की कमी हो गई है और वे महंगे हो रहे हैं.
- मिडिल ईस्ट तनाव: मिडिल ईस्ट (हॉर्मुज रूट) में चल रहे तनाव की वजह से चिप बनाने वाली कंपनियों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आपके लैपटॉप के दाम पर पड़ रहा है.
2027 से पहले राहत की उम्मीद नहीं
जानकारों का कहना है कि कीमतों में यह तेजी अभी रुकने वाली नहीं है. अगले 6-7 तिमाहियों तक दाम ऊँचे ही रहेंगे. उम्मीद है कि 2027 के दूसरे हाफ से पहले कीमतें कम नहीं होंगी. यानी अगले दो साल तक सस्ते लैपटॉप का सपना देखना मुश्किल है.
बाजार की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक
साल 2025 भारतीय कंप्यूटर बाजार के लिए शानदार रहा था और रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई थी. लेकिन इस साल बढ़ती कीमतों की वजह से मार्केट में 8% तक की गिरावट आ सकती है. स्टूडेंट्स और पहली बार कंप्यूटर खरीदने वालों के लिए अब अपग्रेड करना एक बड़ी चुनौती बन गया है.
कंपनियां निकाल रही हैं जुगाड़
बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों को बचाने के लिए कंपनियां कुछ तरीके अपना रही हैं.
- लैपटॉप के फीचर्स (जैसे स्टोरेज या प्रोसेसर) में थोड़ा बदलाव करके बेस प्राइस कम रखने की कोशिश.
- आसान किस्तों (No Cost EMI) और कैशबैक ऑफर्स का सहारा.
अगर आपको वाकई लैपटॉप की जरूरत है, तो सेल या किसी फाइनेंस स्कीम का फायदा उठाकर अभी खरीदना ही समझदारी है. क्योंकि 2027 तक कीमतें कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.
Also Read: पटना में ₹1000 के पार पहुंचा LPG सिलेंडर, यूपी-बिहार में भी बढ़े दाम; यहां देखें हर शहर का रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










