रांची से पटना तक पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

सरकारी तेल कंपनियों ने 24 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, लेकिन इसका असर फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिखा है.

विज्ञापन

आज भी ज्यादातर शहरों में फ्यूल के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. अगर आप आज बाइक या कार से कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें.

क्या आज पेट्रोल के दाम बदले?

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय VAT और फ्रेट चार्ज की वजह से मामूली बढ़ोतरी या कमी देखने को मिली है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना113.37114.13-0.76
बेगूसराय114.15114.150.00
भागलपुर113.59114.14-0.55
दरभंगा113.37114.50-1.13
गया114.79114.13+0.66
मुजफ्फरपुर113.37114.50-1.13
रांची105.17105.170.00
देवघर105.87104.99+0.88
धनबाद106.36104.99+1.37
जमशेदपुर 105.22106.51-1.29
लखनऊ101.89101.890.00
दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.50+0.01
चेन्नई107.76107.760.00
नोएडा102.12101.89+0.23
गुरुग्राम102.97102.970.00
बेंगलुरु110.44111.68-1.24
भोपाल115.44114.75+0.69

डीजल के रेट में क्या हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पुराने रेट ही लागू हैं. वहीं कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण हल्का अंतर देखने को मिला.

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना99.36100.10-0.74
बेगूसराय100.10100.100.00
भागलपुर99.57100.08-0.51
दरभंगा99.36100.42-1.06
गया100.71100.10+0.61
मुजफ्फरपुर99.36100.42-1.06
रांची100.41100.410.00
देवघर101.00100.21+0.79
धनबाद101.49100.21+1.28
जमशेदपुर 100.42101.62-1.20
लखनऊ95.3695.360.00
दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.5599.550.00
नोएडा95.5695.37+0.19
गुरुग्राम95.6495.640.00
बेंगलुरु98.3999.56-1.17
भोपाल100.4799.84+0.63

कच्चा तेल $100 के पार क्यों पहुंचा?

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और रेड सी में तेल टैंकरों पर हमलों से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी वजह से ब्रेंट क्रूड दो महीने बाद पहली बार 101.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड 93.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो साल के आखिर तक ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.

घर बैठे कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

अगर आप रोजाना अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो यह काम घर बैठे भी कर सकते हैं.

  • Indian Oil (IOC): RSP लिखकर शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें.
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेजें.
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें.

ये भी पढ़ें: 23 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? बिहार-झारखंड समेत चेक करें इन शहरों के नए रेट



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola